फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : योगाभ्यास करते एसपी प्रबल प्रताप सिंह और डीएम गजल भारद्वाज। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा बेला निवासी बाइक सवार बुजुर्ग को एक कार ने 19 जून को पटना गांव के पास टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके साथी की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

रविवार को इलाज के दौरान कानपुर स्थित अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बेला निवासी मान सिंह दोहरे (57) सड़क हादसे में घायल हुए थे। कानपुर में सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी माया देवी ने बताया कि 19 जून की दोपहर चार बजे वह गांव निवासी चंद्र प्रकाश कुशवाहा (45) के साथ बाइक से औरैया से घर आ रहे थे। रास्ते में पटना गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में चंद्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। मानसिंह की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
उधर, अनहोनी से पत्नी माया, सात बेटी व एक बेटे रो-रोकर बेहाल हैं। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया घटना सहार थाना क्षेत्र की है। जहां मामले में पूर्व में ही आरोपी कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें