फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेहुद से कंचौसी तक बिछेगी आठ किमी लंबी वैकल्पिक बिजली लाइन

Tue, 07 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -10- पावर हाउस का नजारा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जनपद के सेहुद से कंचौसी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं और बड़े संस्थानों को जल्द ही लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

इसके तहत सेहुद से कंचौसी तक करीब आठ किलोमीटर लंबी एक नई वैकल्पिक बिजली लाइन बिछाई जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विभागीय अधिकारी का कहना है कि नई वैकल्पिक लाइन के चालू होने से न सिर्फ आम उपभोक्ताओं को फायदा होगा बल्कि क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। अब तक पुरानी लाइन में आने वाले तकनीकी फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रहती थी। इससे मेडिकल कॉलेज में काम प्रभावित होता था।
नई लाइन बिछने के बाद पुरानी लाइन का लोड कम होगा और फॉल्ट की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस लाइन के शुरु होने से करीब दो सौ से अधिक गांव प्रभावित होंगे और उन्हें बिना किसी बाधा के बिजली मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन -
आठ किलोमीटर की वैकल्पिक लाइन का कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही क्षेत्र में फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी और मेडिकल कॉलेज समेत सभी बड़े प्रतिष्ठानों को सुचारू रूप से बिजली मिलेगी। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें