फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप

Sun, 19 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के कानपुर रोड स्थित एक बर्फ फैक्टरी में शुक्रवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की तीखी गंध और आंखों में जलन के कारण आसपास के लोग और राहगीर बेहाल हो गए। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक को कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन

आइस फैक्टरी में शुक्रवार शाम अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते फैक्टरी के कर्मचारी बाहर की ओर भागे। गैस इतनी तेज थी कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों की आंखों में तेज जलन होने लगी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने जांच पड़ताल के बाद मालिक को तुरंत खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राहत की उम्मीद के बीच शनिवार सुबह जैसे ही बर्फ बनाना शुरू हुआ तो एक बार फिर इलाके में गैस की बदबू फैलने लगी।
स्थानीय लोगों ने दोबारा इसकी शिकायत की, जिसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी के अचानक पहुंचने से फैक्टरी कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गैस रिसाव की सूचना पर फैक्टरी में पहुंचे थे। फैक्टरी में मेंटीनेंस का काम चल रहा था। ऐसे में अमोनिया गैस छोड़ी गई थी। लोगों को दिक्कत न हो। इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें