फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर

Sun, 19 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12- खेत में निकला अजगर। संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव किल्लामपुर में शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गेहूं की फसल काटने जा रहे किसानों ने खेत में 10 फीट लंबा अजगर देखा। किसानों ने भाग कर अपनी जान बचाई और डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डायल 112 कर्मियों ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग के उपनिरीक्षक बृजभूषण अपनी टीम के साथ पहुंचे। तब तक अजगर फसल के बीच से आगे निकल गया।
रात साढ़े 11 बजे तक वन विभाग की टीम किसानों के साथ अजगर को ढूंढती रही। शुक्रवार देर रात अजगर को पकड़ कर वन विभाग की टीम साथ ले गई। शनिवार सुबह वन विभाग ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें