फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन संघ एसडीएम के समर्थन में, ग्राम विकास अधिकारी बोले कराओ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा ब्लॉक कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी और एसडीएम के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वहीं अमीन संघ एसडीएम के समर्थन में उतर आया है। अमीनों ने एसडीएम से अभद्रता करने वालों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले अमीनों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम रमापति से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि 10 जुलाई को ब्लॉक अछल्दा में ड्यूटी के दौरान एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव के साथ ब्लॉक कर्मचारियों ने अभद्रता की थी। इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अमीन संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित, मंत्री दिलीप कुमार, प्रमोद अवस्थी, अनुज मिश्रा, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले पंचायत सचिवों के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें एसडीएम सदर के खिलाफ शासन से निलंबन की संस्तुति करने, एफआईआर दर्ज करने, बीडीओ अछल्दा को ब्लॉक से हटाने, नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा को कार्यमुक्त करने की मांग की गई। इस मौके पर संघ के राजीव शुक्ला, बृजेंद्र त्रिपाठी, विमल सिंह, राजीव सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें