फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौ केंद्रों पर 4,032 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस प्री परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के नौ शिक्षण संस्थानों में 22 दिसंबर को होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पूरी सघनता से निगेहबानी कर एक-एक बिंदु की खामियों को दूर कराने में जुटे हैं। अपर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए नौ केंद्रों पर 4,032 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

22 दिसंबर को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को पूरी तरह से निर्बाध बनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने जा रहे कुल 4,032 परीक्षार्थियों में महिला परीक्षार्थी की संख्या 3,994 है। 38 पुरुष परीक्षार्थी हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए आडियो व वीडियो कैमरे प्रत्येक केंद्र के कक्षों में आगे व पीछे लगवाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में स्ट्रांग रूम से लेकर जिला मुख्यालय तक इसकी माॅनीटरिंग की जाएगी। तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
शुक्रवार को एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र श्री भगवान दास इंटर कॉलेज हरचंदपुर व श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ का औचक निरीक्षण कर चल रही तैयारियों को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल के साथ ही परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
कक्ष निरीक्षक को अंतिम समय तक पता नहीं होगा कि किस कक्ष में है ड्यूटी
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को भी गोपनीय रखा गया है। आधा स्टाफ संबंधित संस्थान का तो आधा स्टाफ बाहर का होगा। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक कक्ष में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को अंतिम समय तक उनके कक्ष की तैनाती की जानकारी नहीं दी जाएगी। औचक कक्ष में भेजा जाएगा।
-
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें, एक दिन रहेगी निषेधाज्ञा
औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के द्वारा सम्मिलित राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा) परीक्षा-2024 का आयोजन 22 दिसंबर को दो पालियों में होगा। परीक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोक व्यवस्था व शांति व्यवस्था को सामान्य बनाए के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों व उसके आसपास 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ब्लू टूथ व अन्य संचार संबंधी उपकरण व आईटी गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। यह निषेधाज्ञा जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर 21 से 22 दिसंबर के मध्य लागू रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाला व्यक्ति भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंड पाने का भाेगी होगा।
विज्ञापन


ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

- तिलक इंटर कॉलेज औरैया।
- जनता इंटर कॉलेज अजीतमल।
- जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज।
- वैदिक टेक्निकल एवं औद्योगिक इंटर कॉलेज फफूंद रोड दिबियापुर।
- तिलक महाविद्यालय औरैया।
- नगर पालिका इंटर कॉलेज औरैया।
- जनता इंटर कॉलेज ककोर बुजुर्ग।
- श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़।
- श्री भगवानदास इंटर कॉलेज हरचंद्रपुर पाता मार्ग बिधूना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें