01एयूआरपी49- अछल्दा क्रासिंग में लगा जाम और फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : AURAIYA
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सोमवार दोपहर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकलवाया।
दिल्ली हावड़ा रूट पर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर दो बजे ओएचई पर इंसुलेटर बदलने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान करीब आधे घंटे क्रॉसिंग बंद रही।
मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। चालक ने इसकी सूचना थाना अछल्दा में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।