फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिनी ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर से आ रही निजी एंबुलेंस गांव चिरहुली के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में एंबुलेंस सवार युवक घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया।
विज्ञापन


इटावा स्थित थाना बकेवर के गांव महेवा निवासी सुनील बुधवार को निजी एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने गए थे। देर रात करीब एक बजे कानपुर से आने के बाद सदर कोतवाली के कानपुर-इटावा हाईवे पर महादेव ढाबा के पास आगे जा रहे मिनी ट्रक में एंबुलेंस घुस गई। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया।
पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। इलाज के बाद घायल को बृहस्पतिवार सुबह घर भेज दिया। इधर, हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटा दिया गया। इससे हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोट आई थी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें