फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
फोटो 04 एयूआरपी 38- क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह प्रतिमा की हालत देख लोग आक्रोशित हो गए। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पहुंचकर लोगों को शांत कराया। बाद में आपसी सहयोग से दूसरी प्रतिमा वहां लगवा दी।
विज्ञापन

सांफर ग्राम पंचायत के बरीपुरा गांव में रोड के किनारे बने चबूतरे पर आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। इसे रात में अराजक तवों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की सूचना मिलते ही सुबह तमाम लोग वहां पहुंच गए। लोगों में गुस्सा देख एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद और भदसान चौकी प्रभारी भागीरथ, ग्राम प्रधान के पति शिव सिंह ने लोगों को समझा कर शांत कराया। साथ ही नई प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से नई मूर्ति मंगवाई गई। पुरानी आंबेडकर की मूर्ति को हटवा कर नई मूर्ति लगवाई गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवाकर नई प्रतिमा लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें