कंचौसी (औरैया)। कोहरा कम होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। ट्रेनें विलंब से चलने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को सुबह फफूंद-कानपुर मेमू एक घंटा से अधिक देरी से कंचौसी पहुंची। कानपुर-टूंडला मेमू तीन घंटा विलंब से स्टेशन आई। इसी तरह शाम 4 बजे आने वाली ग्वालियर-बरौनी मेल 4:30 बजे आई। बताते हैं कि ट्रेन 30 मिनट तक कंचौसी स्टेशन से पहले लाइन न मिलने के कारण बीच में खड़ी रही। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार अभी ट्रेनों का संचालन समय पर आने में कई दिन लग जाएंगे।