फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झोलाछाप के इंजेक्शन से बच्ची की मौत का आरोप, क्लीनिक सील

Mon, 08 Jun 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
क्लीनिक सील करते स्वास्थ्य विभाग के लोग। स्रोत:स्वास्थ्य विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
कुदरकोट। इलाज के दौरान लापरवाही से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजन ने झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत होने का आरोप लगाया है। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर दिया।
विज्ञापन

कुदरकोट निवासी परवीन अपनी बीमार बेटी इलमा (7) को शनिवार शाम गांव स्थित एक निजी क्लीनिक ले गई थीं। परिजन का आरोप है कि झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही बच्ची की हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, ग्रामीणों के दबाव में परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने बताया कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें