फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर में तैनात कांस्टेबल के घर सेंध लगाकर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। कानपुर में तैनात कांस्टेबल की गांव छनन का पुर्वा निवासी मां ने अपने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर लाखों के जेवर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप में कहा है कि सोमवार सुबह सेंध लगाकर घर में घुसी एक महिला समेत छह लोगों ने चोरी की। रोकने पर मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव पुर्वा छनन निवासी अर्चना भदौरिया ने बताया कि बेटा ऋषभ कानपुर में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। सोमवार की सुबह वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान दीवार में सेंध करके पास में रहने वाले परिवार के ही कुछ लोग अंदर घुस आए। उन्होंने चोरी करना शुरू कर दिया। पीड़िता की आंख खुली तो आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक महिला समेत कुछ युवक पीड़िता के घर से लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के अनुसार पीड़िता का अपने परिजनों से जमीनी विवाद है। इसके चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें