संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नगर पालिका इंटर कॉलेज दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुलेख प्रतियोगिता में अखिल व रंगोली प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नगर पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित नींबू चम्मच दौड़ में दिव्यांग छात्र रिचा प्रथम, नंदिनी द्वितीय, खुशी तृतीय, 100 मीटर बालक वर्ग में ओम जी प्रथम, सुलेख प्रतियोगिता में अखिल प्रथम, रागिनी द्वितीय, शिवानी ने तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में कविता प्रथम, अनामिका द्वितीय व नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, बीएसए अनिल कुमार, जिला समन्वयक कुलदीप सचान, विशेष शिक्षक अतुल, राजू, देवानंद, हरे कृष्णा आदि लोग मौजूद रहे।