फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विद्या ज्ञान परीक्षा में अनुपस्थित मिले 988 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। रविवार को जिले के तीन कॉलेजों में दो पालियों में विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 2393 परीक्षार्थियों में से 1405 परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 988 बच्चे अनुपस्थित रहे। बीएसए ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।
परीक्षा प्रभारी विवेक शुक्ला ने बताया कि शहर के तिलक इंटर कॉलेज, अजीतमल के जनता इंटर कॉलेज व बिधूना के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्या ज्ञान परीक्षा कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 1222 में 722 ने परीक्षा दी। जबकि 500 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत 1171 परीक्षार्थियों में 683 ने परीक्षा दी। जबकि 448 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा नोयडा की मान्यता प्राप्त संस्था विद्या ज्ञान द्वारा प्रतिवर्ष कराई जाती है। इसमें कक्षा पांच के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को पास करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से इंटर तक की आवासीय शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। पिछले वर्ष इस परीक्षा में 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे से विद्यालय के बाहर अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा के लिए केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार ने तिलक इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को ओएमआर शीट भरने के साथ परीक्षा के लिए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संस्था की नोडल अर्पणा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें