फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केन्द्र पर किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। किसानों का धान न खरीद कर बिचौलियों से खरीदने का आरोप लगाते हुए शनिवार को उपमंडी समिति बाबरपुर में खुले धान क्रय केंद्र पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर तहसीलदार संध्या शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाबुझा कर शांत कराया। उन्होंने धान खरीद केंद्र की जांचकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

उपमंडी समिति बाबरपुर में खोले गए धान क्रय केंद्र पर शनिवार को पहुंचे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि बिचौलियों के सक्रिय होने से केंद्र पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। दूर-दूर से आने वाले किसान इधर-उधर चक्कर लगाकर बैरंग लौट रहे हैं। इससे उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
किसानों का कहना है कि उनके धान में नमी और काला बताकर वापस किया जा रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके धान से लदे ट्रैक्टर कई दिनों से केंद्र पर खड़े हैं और ट्रैक्टर का भाड़ा भी लग रहा है। लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया कि धान खरीद केंद्र पर खरीदे रखे हुए धान में मानक से अधिक नमी है, लेकिन किसानों को 17 प्रतिशत का मानक बताकर वापस किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर हंगामे की सूचना मिलने पर कानूनगो पुष्पेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंची तहसीलदार संध्या शर्मा ने किसानों को समझाबुझा कर शांत कराया। साथ ही केंद्र प्रभारी को तलब किया। काफी देर इंतजार के बाद मौके पर पहुंचे केंद्र प्रभारी सुनील कुमार से किसानों को वापस करने का कारण पूछा तो वे सही जवाब नहीं दे पाए।
तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि केंद्र पर किसानों के धान खरीद में लापरवाही बरती जा रही है। जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। केंद्र की जांचकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें