फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों को सरकार ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के आलू किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने इस बार आलूू के बीज का दाम प्रति क्विंटल एक हजार रुपये कम कर दिया है। जिले को कुफरी प्रजाति की पांच किस्म का 500 क्विंटल बीज मिला है। उद्यान विभाग के प्रयासों से जिले को दोगुने से अधिक आलू का बीज प्राप्त हुआ है। छह हजार हेक्टेयर में आलू की बुआई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग में पहले 200 क्विंटल तक ही आलू का बीज प्राप्त होता था। जिले में बढ़ रहे कोल्ड स्टोरेज को ध्यान में रखकर आलू के बीज में शासन ने बढ़ोत्तरी की है। इस बार जिले को 500 क्विंटल आलू का बीज प्राप्त हुआ है। कुफरी प्रजाति की चार किस्मों का बीज प्राप्त हुआ है।
इस बार खास बात यह भी है कि शासन ने किसानों को राहत देते हुए आलू की सभी प्रकार की किस्मों में एक हजार क्विंटल तक की कमी की है। बीजों के दाम ज्यादा होने के कारण पहले किसान आलू के बीज के लिए फर्रूखाद और फिरोजबाद आदि जिलों के चक्कर लगाते थे। इसके बाद भी अच्छी वैरायटी का बीज नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अनूप चतुर्वेदी का कहना है कि कुफरी प्रजाति का 500 क्विंटल बीज जिलों को मिला है। इस प्रजाति की बुआई करने पर तीन साल तक आलू के बीज के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। इससे किसानों को प्रतिवर्ष आलू के बीज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें