औरैया। जिले में गुरुवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला निझाई में एक, सदर ब्लॉक के गांव जैतापुर में एक, भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बैसुंधरा में एक, गेलगांव में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में हरदोई निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित मरीज मिला है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3499 हो गई है। इसमें 3363 मरीज ठीक हो चुके हैं। (संवाद)