फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लखनऊ में होगी अग्निवीर टेक्निकल की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका मिल रहा है। शुक्रवार से लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत रिक्रूटिंग ऑफिस मुख्यालय की ओर से यह भर्ती की जा रही है। इसमें जिले के युवा शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रतिभाग कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को कई युवा इसके लिए लखनऊ रवाना भी हो गए।
विज्ञापन


छह फरवरी को जिले की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेडमैन रैली होगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता कक्षा-आठ व दस पास होगी। सात फरवरी को जिले के युवा अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल की रैली में प्रतिभाग कर सकते हैं। आठ फरवरी अग्निवीर टेक्निकल की रैली आयोजित होगी। जिले के युवाओं को इन रैलियों में प्रतिभाग कर नौकरी पाने का अच्छा मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें