फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी के बाद पुलिस करेगी तिलक में फायरिंग की जांच

Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव नंदपुर में शुक्रवार रात तिलक समारोह में गोली चल गई थी। कार्यक्रम में शामिल होने आईं दो किशोरियां फायरिंग में घायल हो गई थी। दोनों का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस बरात का कार्यक्रम पूरा होने के बाद जांच करने की बात कह रही है। नंदपुर गांव में लालमन का तिलक समारोह था। इसी दौरान किसी ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। इस घटना में समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदारों में खलबली मच गई थी। घटना में दो किशोरियां कंचन व पूनम घायल हो गई थी।
परिजन दोनों किशोरियों को लेकर कानपुर चले गए थे। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। रविवार को लालमन की शादी की रस्में चलती रहीं। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आज उस घर से बरात जा रही है। फायरिंग के मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। बरात का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें