फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद ठंड का कहर, कांपा शहर

Fri, 23 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते एक पखवाड़ा से जहां ठंड ने अपना असर बनाए रखा है। वहीं गुरुवार सुबह से हो रही रिमझिम बारिश ने और अधिक ठंडक कर दी है। बरसात के चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सर्दी का असर दिखाई दिया। वहीं बारिश के कारण फसलाें को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की भविष्यवाणी गुरुवार को सच साबित हुई। सुबह बारिश की शुरूआत तो हल्की फुल्की बूंदों से हुई और दोपहर बाद मौसम ने पूरा असर दिखा दिया।

तेज हवाओं के साथ बारिश ने जिले के तापमान को नीचे लुढ़का दिया। शीत लहर और कोहरे के बाद हुई बारिश से गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धूप न निकलने से अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री से ऊपर न जा सका।
 
बारिश ने जहां शहर, नगर व गांव क्षेत्र की रौनक धोकर रख दी। वहीं बाजारों में सन्नाटे का माहौल पैदा कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग छाते का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं वाहन चालकों ने भी भीगने से बचने को छाते का सहारा लिया।
विज्ञापन


बारिश हुई तो सबसे अधिक चिंतित किसान दिखाई दिए। खेतों पर फूलों के मोहाने तक पहुंच चुकी किसानों की सरसों, अरहर, चना, मटर व आलू की फसलों को खासा नुकसान हुआ। बारिश ने सरसो, अरहर की फसलों के फूलों को जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें