फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया...

Fri, 23 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया महोत्सव में बुधवार शाम संगीत संध्या की महफिल सजाई गई। लखनऊ  की आर्केस्ट्रा पार्टी कलाकारों ने अपने लटके-झटकों से खूब मनोरंजन किया। संगीत संध्या की शुरूआत सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

 
महोत्सव पंडाल के मंच पर लखनऊ से आई आर्केस्ट्रा पार्टी कलाकार छवि ने- मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने..., ये तो सच है कि भगवान है...की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

वहीं कलाकार  रश्मि ने- ओ राजा जी बाजा बाजी के ना बाजी... तथा म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी... गीत पर बेहतरीन डांस प्रस्तुति देकर दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया।
विज्ञापन

 
बाद में गायक कलाकार ने- छुप गए तारे नजारे ओए क्या बात हो गई... बदन पे सितारे लपेटे हुए... आदि सदाबहार गीत गाकर लोगों को झूमने को विवश कर दिया।

एसडीएम कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने- बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं... गीत गाकर पंडाल की तालियां बटोरीं।

इस मौके पर सपा के जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, ओरिएंटल कंपनी के एजीएम अरुण शर्मा व अन्य अधिकारियाें सहित तहसील सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन, नायब तहसीलदार शमशेर खां, कानूनगो देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें