फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोद भराई के बाद शादी टूटने पर युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पूनम की फाइल फोटो। - फोटो : पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाना के ककरहिया में गोद भराई के बाद शादी टूट जाने पर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। 28 मई को उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

ककरहिया निवासी संतराम की पुत्री पूनम (22) का शव शनिवार सुबह आठ बजे के करीब कमरे में कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां उर्मिला शव फंदे पर देख चीखने लगीं। परिजनों ने उसके जीवित होने की उम्मीद पर शव को फंदे से उतार लिया।
उर्मिला ने बताया कि पूनम की शादी दिबियापुर के बहादुरपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 27 जनवरी को गोदभराई समेत कुछ रस्में भी हो चुकी थीं। शादी 28 मई को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में होनी थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शादी की तारीख करीब आने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे बेटी तनाव में रहती थी। प्रभारी थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें