फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्पेशल ट्रेनों के बाद अब नियमित ट्रेनों के स्टॉपेज की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू हो गया है। इससे कस्बा और पूरे जनपद में काफी उत्साह है। लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

व्यापारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। लोगों ने इस पहल को फफूंद स्टेशन के विकास में एक नया अध्याय बताया है। फफूंद जिले का सबसे प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री कानपुर, दिल्ली, लखनऊ और आगरा जैसे बड़े शहरों के लिए आवागमन करते हैं। कोरोना काल के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया था। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारी मौसम में विशेष ट्रेनों के ठहराव से फौरी राहत मिली थी। क्षेत्रवासी अब इन ट्रेनों का स्थायी ठहराव चाहते हैं। वे रिवर्स शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस और जम्मू मेल जैसी अन्य ट्रेनों के भी ठहराव की मांग उठा रहे हैं।
फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। यह केवल यात्रियों की सुविधा नहीं, बल्कि दिबियापुर और आसपास के बाजार की आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाला कदम है। संघर्ष समिति के प्रयासों से मिल रहे परिणाम उत्साहवर्धक हैं। - दिवाकर पांडेय, व्यापारी
विज्ञापन

ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, इससे बाजार में ग्राहकों की पहुंच आसान होगी। इससे दिबियापुर के व्यापारिक एवं आर्थिक महत्व को और मजबूती मिलेगी। यह हमारे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बेहद सकारात्मक पहल है। - रंजीत पोरवाल, व्यापारी
फफूंद स्टेशन पर रुक रही ट्रेनें क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि हैं। संघर्ष समिति के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। अब हमारी प्राथमिकता रिवर्स शताब्दी, लिंक एक्सप्रेस और जम्मू मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयास जारी रखना है, ताकि बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सके। - धीरज शुक्ला, व्यापारी
फफूंद जिले का मुख्य स्टेशन है, जहां रोज भारी भीड़ होती है। त्योहारों के मद्देनजर चलाई गई स्पेशल ट्रेनें पर्व खत्म होते ही बंद हो जाएंगी। मांग है कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को स्थायी रूप से फिर से चलाया जाए, ताकि यात्रियों को दीर्घकालिक लाभ मिले। - आदर्श यादव, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें