फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों को बेहोश कर बहू जेवर-नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
ननद अल्का सिंह - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात बहू ने ससुराल वालों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीने के बाद सास-ससुर, जेठ व ननद बेहोश हो गई। आरोप है कि इनके बेहोश होने पर बहू जेवर व रुपये लेकर भाग गई। हालत बिगड़ने पर ससुराल वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय अमलिया गांधीनगर निवासी मोहब्बत सिंह के बेटे भीमरतन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि छोटे भाई बलदाऊ की पत्नी ने सभी को कोल्डड्रिंक पीने को दी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था। उसे पीते ही सभी सदस्य बेहोश हो गए। सबके बेहोश होने के बाद छोटे भाई की पत्नी घर में रखे 15 हजार रुपये व जेवर लेकर चंपत हो गई।
सोमवार सुबह दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने जगाया तो सभी बेहोशी हालत में थे। पड़ोसियों ने उसे, मां माया, पिता मोहब्बत सिंह व बहन अलका को सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर वह कोतवाली पहुंचा और जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही महिला की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

ससुर मोहब्बत- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें