बारिश के बाद खानपुर चौराहा मार्ग पर निकले वाहन।
- फोटो : ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बस।
औरैया। मानसून आने के बाद हर दिन छुटपुट बारिश ही हो रही है। बुधवार को भी काली घटाएं छाने के बाद भी हल्की बारिश हुई, इससे भीषण उमस बढ़ गई। बादल चंद मिनटों में ही बरस कर निकल लिए। जिले में 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
सुबह तेज धूप निकली रही। वहीं, कुछ देर बाद अचानक काली घटाओं से बादल घिर गए। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे के बीच एक घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। गर्मी से राहत की आस में कुछ राहगीर पानी में भीगते हुए निकले। जबकि बादल छंटने पर धूप निकलने से उमस बनी रही।
बारिश के दौैरान बाजार में निकले राहगीर, वाहन सवार आदि बारिश से बचने के लिए टिनशेड, पेड़ व तिरपाल आदि की आड़ तलाशते नजर आए। वहीं कई राहगीर इटावा-कानपुर हाईवे ओवरबि्रज पुल के नीचे बारिश रुकने के इंतजार में खड़े रहे।
बारिश थमने के बाद लोग रवाना हुए, लेकिन बारिश के बाद धूप ने एकाएक उमस बढ़ा दी। लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, वही 1.2 एमएम बारिश हुई। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपटल के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है।