फोटो-07एयूआरपी-48- नहर में पलटा पड़ा आटो
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नहर किनारे के रास्ते से कंचौसी जा रहा ऑटो अन्ना मवेशी से टकराने के बाद बेकाबू होकर नहर में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको निकालकर दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पांच की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर किया गया है।
नगला परसादी बिधूना निवासी मुस्तकीम ने बताया कि सोमवार की शाम वह आटो से पत्नी आशमा, पुत्री जीवा, पुत्री सिमरन, पुत्री सोया, सादिक अली की पत्नी आशमा एवं सादिक के पुत्र सिद्धू को साथ लेकर कंचौसी रिश्तेदारी में जा रहा था। वह खुद आटो चला रहा था। दिबियापुर से नहर किनारे होते हुए कंचौसी जाते समय गांव सूखमपुर के सामने एक साड़ अचानक आटो के सामने आ गया।
मवेशी से टकराने के बाद आटो बेकाबू होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे निचली गंगा नहर में जा गिरा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायलों को बाहर निकाला। सभी को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सिमरन एवं सिद्धू को छोड़कर सभी गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
फोटो-07एयूआरपी-49- जानकारी देता घायल मुस्तकीम- फोटो : AURAIYA
फोटो-07एयूआरपी-50 आटो पलटने से घायल एवं बदहवाश बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA