फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीटने के बाद पति ने ही नाले में फेंककर की थी पत्नी की हत्या

Sun, 26 Apr 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31-शकुंतला। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कन्हौ के पुरवा कुशल में शनिवार को नाले में गांव निवासी शकुंतला देवी का शव मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने पति राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
शनिवार की दोपहर गांव पुरवा कुशल में शकुंतला (48) का शव नाले में मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया था। इस दौरान महिला का पति राजू सिंह नशे की हालत में मिला था। ग्रामीणों ने पति पर महिला से मारपीट किए जाने और उसकी हत्या की बात कही थी। इस पर पुलिस ने राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजू ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने खेतों पर पत्नी के साथ मारपीट की थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उसने शकुंतला को नाले में धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी सामने आया कि राजू शराब पीने का आदी थी और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। शकुंतला उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी ने करीब 20 साल पहले ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी।
उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोटों के निशान और सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि महिला की हत्या की गई थी। मृतका के देवर रामू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजू सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-
13 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। मृतका का 13 वर्षीय पुत्र समर सिंह मां का शव देखते ही बिलख पड़ा। परिजन ने उसे किसी तरह संभाला और अंतिम संस्कार की तैयारी की। गमगीन माहौल के बीच बेटे समर ने नम आंखों से मां की चिता को मुखाग्नि दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
-

फोटो-31-शकुंतला। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें