फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाली-गलौज के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। बबीना चौकी क्षेत्र के गांव नवल का पुर्वा में दो पक्षों में गाली-गलौज को लेकर जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

गांव नवल का पुर्वा में मंगलवार की शाम एक पक्ष का एक युवक शराब पीए हुए था। इसी दौरान किसी ने युवक की जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसी बात को लेकर युवक ने गाली-गलौज की। इसी विवाद के चलते बुधवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष के नागेश एवं उसकी मां किशोरी देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के विमला देवी, सरिता मुहर श्री, श्याम बिहारी, दीप्ति, नीलम देवी, विमल, शैलेंद्र समेत आठ लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी पर पहुंची दिबियापुर पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को दिबियापुर ले आई। यहां पर घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बबीना चौकी प्रभारी दारोगा देवेंद्र प्रसाद के अनुसार एक ओर से नागेश एवं दूसरी ओर से विमल व शैलेंद्र का शांति भंग में चालान किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के गांव में आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

एक ओर से शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट एवं धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष के दिनेश, सुभाष, अनुज, नागेश, पुष्पेंद्र, किशोरी देवी, दर्शनी देवी, मधुलता, लल्ली के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें