फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लंबे इंतजार के बाद गर्मी से मिली राहत, कहीं बारिश को कहीं दिखे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पिछले लगभग दो महीने से प्रचंड गर्मी झेल रहे जिलेवासियों को रविवार को दोपहर बाद राहत मिली। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं दोपहर बाद अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट हुई। शाम के समय घरों की छतों और पार्कों में लोग नजर आए।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन लोगों के अनुकूल माहौल नहीं देखने को मिल रहा था। रविवार की सुबह बादल दिखे, लेकिन आठ बजे तेज धूप के चलते मौसम का मिजाज अचानक बदला दिखा। उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान होने लगे। गर्म हवाओं ने भी परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल काफी देर तक छाए रहे। सूरज की किरणों की तपिश कम होने लगे।
जनपद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। तो वहीं शहर में कुछ फुहारें गिरीं। इससे मौसम सुहाना हुआ। धूल भरी तेज आंधी चली। काले बादलों के चलते कुछ अंधेरा सा छाया। इसके चलते लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। दो बजे से पहले यह स्थिति नजर आई। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि हवाओं की गति उत्तर-पूरब दिशा में छह से नौ किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि 26 जून को मानसून आने की संभावना है। जमकर बारिश के आसार है। तब तक मौसम इसी तरह देखने को मिलेगा। हालांकि हवाओं की गति कम होने पर तापमान बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है।
-
फोटो23एयूआरपी 07- उफनाए नाले से सड़क पर भरा पानी। संवाद
पहली बरसात में उफनाए नाले, झूम के बरसे बदरा

अजीतमल। पिछले लंबे समय से मौसम के गर्म मिजाज से परेशान लोगों को रविवार का दिन खुशनुमा रहा। सुबह जहां धूप खिली दिखी तो दोपहर होते होते आसमान में छाए बादलों ने पानी की झड़ी लगा दी। झमाझम बारिश से पुराने मुगल रोड पर जगह जगह जल भराव हो गया। शीतला माता मंदिर, डायट परिसर व तहसील परिसर सहित अंदर की गलियों में पानी भर गया। आजाद नगर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने पुलियों की सफाई सही तरीके से न होने के चलते नाला इस कदर उफना गए की पानी सड़क पर भर जाने से नाला कहा है इसका अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल हो रहा था। जबकि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बरसात शुरू होने से पहले ही सभी नालों की सफाई कराए जाने का दावा किया गया था। हालांकि इस बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान छा गई। किसानों ने खेतों की जुताई का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें