फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रशासन की टीमों ने पकड़ी मिलावट, तब जागा विभाग

विज्ञापन
फोटो-31-छेना फैक्ट्री में नमूने भरती टीम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। होली से पहले जिस प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देरी से जागा, उस पर अब सवाल उठने लगे हैं। होली से पहले दिबियापुर, बिधूना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर, सरसों तेल पहुंचता रहा पर विभाग को खबर तक नहीं लगी। शिकायत पर जब प्रशासन की टीमों ने छापेमारी में मामले पकड़े तब जाकर विभाग की नींद खुली। अब रोजाना विभाग की टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विभागीय अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों को वहीं लेकर जाते रहे जहां सब ठीक रहता है। इसकी पोल तब खुली जब दिबियापुर की सीधे एक शिकायत प्रशासन तक पहुंच गई। बुधवार को एसडीएम गरिमा सोनकिया ने मौके पर जाकर जांच की तो मिलावटी छेना व पनीर बरामद हो गया। उसे मौके पर नष्ट कराया गया। अभी तक 10 लाख से भी अधिक कीमत का मिलावटी सामान या तो नष्ट कराया जा चुका है या सीज किया जा चुका है। इस मामले में विभाग के सहायक आयुक्त एडी पांडे का कहना है कि लगातार जांचें की जा रही हैं।

खाद्य सामग्री दुकानों पर छापे से मचा हड़कंप
फोटो-31 छेना फैक्टरी में नमूने भरती टीम। संवाद
अजीतमल। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए एसडीएम निखिल राजपूत के नेतृत्व में खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बाबरपुर बाजार में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन


दल में मुख्य खाद्य अधिकारी अनिल कुमार, रामचंद्र वर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों की अचानक कार्रवाई से बाजार में मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा बाबरपुर तिराहा स्थित तीन प्रमुख मिठाई दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान खोवा व अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके बाद टीम बाबरपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक मकान में अवैध रूप से संचालित छेना फैक्टरी पर पहुंची। मौके पर भारी मात्रा में तैयार किया गया छेना पाया गया। इसकी गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत हुई। खाद्य विभाग द्वारा छेने का सैंपल लिया गया तथा मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर बड़ी मात्रा में छेना मौके पर ही नष्ट कराया गया। (संवाद)
-
आबकारी टीम का छापा, 500 किलो लहन बरामद

औरैया। होली से पहले कच्ची शराब खपने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए आबकारी पुलिस रोजाना संदिग्ध ठिकानों पर छापा मार रही है। शुक्रवार तड़के आबकारी पुलिस की टीम ने बिधूना के आदर्शनगर व कीरतपुर में दबिश दी। मोहल्ले के लोग घरों में ताला डालकर इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं, खाली प्लॉटों की खाक छानने के दौरान टीम ने मिट्टी में दबे पीपों के अंदर लहन बरामद किया। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। इसके अलावा 500 किग्रा लहन भी बरामद किया गया जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम का अभियान लगातार जारी रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें