फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में छह घायल, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पांच लोगों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं में बलवीर (28) निवासी अकबरपुर अयाना, रोहतास (40) निवासी गढ़िया रोड अजीतमल, प्राची (10) पुत्री रघुवीर ओमर निवासी पृथ्वीपुर बिलावा, वीरेश (40) निवासी भदसान और सुमित कुमार (35) निवासी भदसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस सीएचसी ले गई। यहां से भी रेफर कर दिया गया। एक अन्य सड़क हादसे में अवनीश (36) निवासी अजीतमल को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें