फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगे गोवंश बीमार, 24 घंटे में दो ने तोड़ा दम

विज्ञापन
खुले में घूमते गोवंश - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। गोशालाओं में चारे-पानी के संकट के कारण दम तोड़ रहे गोवंशों के लिए अब बारिश मुसीबत लेकर आई है। अयाना की सिखरना गोशाला में टिन शेड टूटने के कारण बारिश में भीगने से कई गोवंश बीमार हो गए। दो गोवंशों की मौत हो गई। हाल ये है कि अफसर निर्देश पर निर्देश देते जा रहे हैं लेकिन गोशालाओं की व्यवस्था नहीं सुधर रही है।
विज्ञापन

दो दिन हुई बारिश से सिखरना गोशाला में जलभराव हो गया है। यहां जमा भूसा सड़ चुका है। गोशाला के सेवादार वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि गोशाला में 297 गोवंश हैं। सोमवार को एक गोवंश की मौत हुई और मंगलवार सुबह फिर बीमार गोवंश ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। बीमार गोवंशों को देखने के लिए पशु चिकित्सक को कई बार बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए।
व्यवस्था नहीं बदली
गोशाला की देखरेख की जिम्मेदारी प्रशासन ने एनजीओ को दे रखी है। पिछले दिनों गोशाला का तहसीलदार अजीतमल राजकुमार चौधरी ने निरीक्षण किया था। उन्होंने लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बदली।
विज्ञापन

गोशाला का कई बार निरीक्षण कर खामियां सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। गोवंशों के भीगने और मरने की जानकारी नहीं है। गोशाला में यदि अभी भी अव्यवस्था है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- विजेता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें