फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शहर के होटल में अवैध धंधे रोकने में प्रशासन नाकाम

Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। होटलों में अवैध धंधे हो रहे हैं जिसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। अभी हाल की घटनाओं की बात की जाए तो आठ दिन पहले एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई जबकि बुधवार देर शाम जालौन चौराहा स्थित होटल में जुआ खेलते सात लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। अधिकांश होटल नियमों को ताक पर रखकर खोले गए हैं। इनमें हो रहे अवैध धंधे को प्रशासन पूरी तरह से रोक नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मोहल्ले में एक होटल है। कुछ को छोड़कर अधिकांश होटलों में अवैध धंधे हो रहे हैं। प्रशासन के पास इन होटलों की कोई लिखा-पढ़ी भी नहीं है। दो वर्ष पहले मंडी समिति के सामने तत्कालीन एसपी चारू निगम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग समेत अन्य युवतियों को गलत काम करते पकड़ लिया था। उनके साथ कई युवक भी गिरफ्तार किए गए थे। 17 जुलाई को सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला के साथ हाईवे स्थित नारायन होटल पैलेस में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर होटल के दस्तावेज के साथ वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे लिए थे।
बुधवार को पुलिस ने जालौन चौराहे पर स्थित रेनबो होटल में सात को जुआ खेलते पकड़ा था। इसमें चार मध्यप्रदेश के थे। गुरुवार को भी गांव मिहौली स्थित एक होटल में छापेमारी की। होटले में हो रहे अवैध धंधों को प्रशासन रोक नहीं पा रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें ऐसे कामों से दूर रहने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद भी अगर अवैध काम होता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें