फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम जिला गेहूं खरीद अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन रबी गेहूं खरीद वर्ष 2020-21 की तैयारियों में जुटा है। डीएम ने एडीएम को जिला गेहूं खरीद अधिकारी नामित किया है। शासन ने इस बार गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 1920 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में एक अप्रैल से गेहूं खरीद होनी है। इसको लेकर शासन ने प्रदेश के सभी जिलों को समय से गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर समय सारिणी तय कर दी है। डीएम अभिषेक सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान को जिला गेहूं खरीद अधिकारी नामित किया है। जिला गेहूं खरीद अधिकारी ने कहा कि शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे सहित गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि शासन से फिलहाल खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है, जो शीघ्र मिलने की संभावना है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गेहूं खरीद से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार किसानों को भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल सिस्टम) द्वारा किया जाएगा। 15 फरवरी से गेहूं के किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें