सदर कोतवाली में जानकारी लेती एडीजी मौजूद पुलिस अधिकारी। स्रोत:पुलिस
- फोटो : 1
औरैया। बृहस्पतिवार को एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सदर कोतवाली परिसर में वाटिका का उद्घाटन किया। इसका नाम एडीजी के नाम पर रखा गया है।
उन्होंने सदर कोतवाली, दिबियापुर और कुदरकोट में ई-मालखाना व्यवस्था भी शुरू की। एडीजी ने बताया कि यह डिजिटल प्रणाली प्राथमिकियों के सामग्री प्रबंधन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाएगी। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में दक्षता आएगी और मुकदमों के निस्तारण में तेजी मिलेगी। पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए कोतवाली औरैया में परिवार परामर्श केंद्र का भी शुभारंभ हुआ।
अजीतमल और बिधूना थानों के परामर्श केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। अब जनपद के सभी सर्किल मुख्यालयों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन केंद्रों से टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को दोबारा एकजुट करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मौजूद रहे।