फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अड़े व्यापारी

Thu, 21 Dec 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
गल्ला मंडी परिसर में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडी में धान खरीद घोटाले का प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी गल्ला व्यापारी हड़ताल पर रहे। व्यापारियों ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी और गल्ला व्यापारियों का पैसा मिलने तक मंडी में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह दस बजे से व्यापारियों का हुजूम मंडी में एकत्रित होने लगा। अधिकांश गल्ला व्यापारियों ने महावीर पहारिया की आढ़त के बाहर बैठकर रणनीति बनाई। मंडी परिसर में सभी दुकानें बंद रहीं। इससे किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मंडी बंद होने से किसान अनाज लेकर लौट गए।

गल्ला व्यापारी जीतू पाठक ने कहा कि गल्ला व्यापारियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से घोटाले की रूपरेखा तैयार की गई। कई गल्ला व्यापारियों ने अपनी क्षमता से कई गुना अधिक अनाज खरीद कर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के मुनीम को बेच दिया, लेकिन एक माह से अधिक बीत जाने के बावजूद पैसा नहीं मिला है। किसान, आढ़तियों से अपनी फसल का दाम मांग रहे हैं। गल्ला व्यापारियों को जब तक पैसा वापस नहीं मिलता और जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, यह बेहद चिंतनीय है। यदि उन्हें पैसा न मिला तो वह आत्मदाह करने को विवश होंगे।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें