औरैया। जिलाधिकारी ने बुधवार को सीएचसी और पीएचसी पहुंचकर टीकाकरण की स्थिति देखी। देर शाम कंट्रोल रूम में बैठक की। दिबियापुर के आयुष चिकित्सक के वैक्सीनेशन में लापरवाही बरत लगातार अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुस्लिम धर्मगुरुओं सैय्यद अनवर अकबर बकई, सैय्यद अरशद आदि से बात की। कहा कि वह वैक्सीन को लेकर फैल रही अफवाहों को खत्म करें। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। दिबियापुर सीएचसी पर निरीक्षण के दौरान एमओआईसी अधीक्षक जितेंद्र ने जिलाधिकारी को बताया कि वैक्सीनेशन कार्य में आयुष होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की ड्यूटी लगाई थी। वह अनुपस्थित रहते है।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को कहा कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। आशा व एएनएम कम से कम 5-5 व्यक्तियों का व्यक्तियों को रोजाना टीकाकरण अवश्य करवाएं। नव निर्वाचित प्रधान भी इसके लिए प्रेरित करें।