फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन पर सपा प्रत्याशी समेत 60 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐेसे प्रचार पर भी पुलिस और प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। बिधूना से सपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह भीड़ के साथ जनसंपर्क करते दिखाई दे रहे हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने प्रत्याशी समेत 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बिधूना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा भारी हुजूम एकत्र करके जनसंपर्क करती नजर आ रही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले को संज्ञान में लिया और बदनपुर चौकी प्रभारी हेमंत कुमार से वीडियो की पड़ताल करवाई। मामला सही निकलने पर
विज्ञापन

पुलिस ने सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा समेत 60 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन, कोविड प्रोटोकॉल को पालन न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें