औरैया। शादी वाले घर में देर रात तक छत पर डीजे बजाकर हंगामा करने वालों को पुलिस ने पकड़कर शांति भंग में कार्रवाई की है। पुलिस डीजे को भी लोडर में लादकर थाने ले आई।
सैनिक कालोनी निवासी रफीक के पुत्र नवी अहमद की 24 फरवरी को शादी होनी है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे करीब घर के बाहर तेज आवाज में डीजे बजने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल डीजे बंद करवाया।
पुलिस को देख डीजे पर नाच रहे लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने मौके से कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के गांव बहेरी निवासी लकी, दीपू कठेरिया, थाना सिटी कानपुर निवासी गंगारमा व संजय गेट औरैया निवासी मोहम्मद कामिल को पकड़कर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है।