औरैया। एसडीएम सदर ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2020 में बस्ता जमा न करने से प्रारूप 13, 14 व 15 की फीडिंग बाधित होने पर नवंबर माह के वेतन रोकने तथा ग्राम पंचायत निर्वाचन का कार्य न करने पर खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत औरैया/भाग्यनगर का माह नवंबर का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की संस्तुति डीएम को भेजा है।
डीएम अभिषेक सिंह को 25 नवंबर को भेजे पत्र में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने बीएलओ राहतपुर इंटर कालेज के शिक्षा मित्र शुभम, प्राथमिक पाठशाला नवीन खानपुर रोजगार सेवक मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय खरका की सहायक अध्यापक मंजू लता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय बबीना की सहायक अध्यापक मेघना, प्राथमिक विद्यालय जमुहा के रोजगार सेवक अनिल कुमार, पंचायत घर ककराही की सहायक अध्यापक शशि देवी, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर बैनी के सहायक अध्यापक जकिर अली, प्राथमिक विद्यालय खुजआ के रोजगार सेवक रामलखन का वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है।
स्वामित्व योजना में ड्यूटी पर लगाए गए औरैया व भाग्यनगर के 38 ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा सहयोग न किए जाने के कारण नवंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने 24 नवंबर 2020 को डीएम अभिषेक सिंह को की गई कार्यवाही से संबंधित पत्र भेजा है। जिसमें औरैया व भाग्य नगर ब्लॉक के 19-19 ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।