औरैया। सदर तहसील सभागार में भाग्यनगर व सदर ब्लाक के बीएलओ की समीक्षा बैठक हुई। दो दिन से दोनों ब्लाकों के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर पांच विद्यालयों के 17 शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की।
एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भाग्यनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय फूटाताल में प्रधानाध्यापक मंजुल द्विवेदी 2 नवंबर से 5 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश पर मिलीं। अरविंद राजपूत शिक्षा मित्र बीएलओ ड्यूटी के कारण मुख्यालय पर गए होना पाया। प्राथमिक विद्यालय मडैया मल्लाहन के निरीक्षण में शिक्षामित्र सोनम निषाद अनुपस्थित मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय जमुंहा में प्रधानाध्यापक सलिल कुमार, शिक्षा मित्र संध्या दुबे व शिक्षा मित्र पूनम मिश्रा सभी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय ककराही में शिक्षामित्र सरला राजपूत अनुपस्थित मिलीं। ऑनलाइन शिक्षण कार्य भी नहीं हो रहा था। सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही उनका माह सितंबर व अक्तूबर 2020 का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।