फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देखकर फिर नाराज हुए एसडीएम दो दुकानदारों का चालान कटा-

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। एसडीएम रमेश यादव ने बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित बाजार व हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाजार में दो दुकानों के पास गंदगी देख नाराजगी जताई और चालान करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत कर्मियों ने तत्काल दोनों दुकानदारों का चालान किया। एसडीएम ने यहां के हॉटस्पॉट क्षेत्र का भी जायजा लिया। लोगों को हिदायत दी कि बिना वजह घर से बाहर न घूमें। इसके अलावा राहगीरों को मास्क भी बांटे।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश यादव ने एसएचओ राजेश सिंह के साथ फफूंद कस्बा स्थित बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों व दो पहिया चालकों को फटकार लगाई और चालान करने की चेतावनी दी। बाजार से गुजरते समय दो दुकानों के पास गंदगी व कूड़ा पड़ा देखकर एसडीएम नाराज हुए। उन्होंने अमन टेलर्स व सुधीर स्वीट हाउस का चालान करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मियों ने फौरन दोनों दुकानदारों का पांच पांच सौ का चालान काटा। उन्होंने दुकानदारों को साफ सफाई रखने और दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के आदेश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक दिबियापुर व जिला उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री मानवेंद्र पोरवाल साथ में रहे।
वहीं बाजार के कुछ दुकानदारों ने एसडीएम से दुकानें खुलने का दायरा बढ़ाने की मांग की तो एसडीएम ने कहा कि नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी। एसडीएम ने इस दौरान ग्रामीण व कस्बे के राहगीरों को मास्क भी बांटे। एसडीएम ने हॉटस्पॉट क्षेत्र को सील करने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग और मजबूत करने का आदेश दिया। हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों को घरों में रहने और सरकारी गाइड लाइन का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें