अछल्दा (औरैया)। कोविड-19 के नोडल अधिकारी राजाराम ने रविवार को सीएचसी अछल्दा का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के आसपास गंदगी व अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को खामियां व अव्यवस्थाएं दूर करने के सख्त निर्देश दिए।
रविवार को कोविड-19 के नोडल अधिकारी राजाराम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचकर निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में रोगी बैडो के संबंध में जानकारी ली और रोगी वार्डों में जाकर निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी लेकिन वह स्वास्थ्य कर्मियों की बातों से संतुष्ट नजर नहीं आए। नोडल अधिकारी ने अस्पताल की अव्यवस्थाएं दूर कराने के भी सख्त निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान डॉ. सौरभ सचान के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।