फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह के अंत तक गेल बिहार कालोनी पहुंच सकती पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) घरों तक पहुंचाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई के अंत तक गेल विहार कालोनी में पीएनजी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

टोरेंट गैस ने सितंबर 2019 में दिबियापुर में घरों तक पीएनजी पहुंचाने का काम शुरू किया था। टोरेंट गैस को औरैया के साथ इटावा एवं कानपुर देहात में घरों तक पीएनजी पहुंचाने का काम मिला है। लॉकडाउन में पाइप लाइन बिछाने का काम बंद हो गया था।
टोरेंट गैस कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि पहले चरण में गेल बिहार आवासीय कालोनी में घरों तक गैस पहुंचाई जानी है। गेल विहार गेट तक पाइप लाइन पहुंच चुकी है। जल्द ही गेल बिहार कालोनी के अंदर भी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। जुलाई के अंत तक गेल बिहार कालोनी में पीएनजी आपूर्ति शुरू कर ली जाएगी। मालूम हो कि गेल विहार कालोनी में देश की महारत्न कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी व कर्मचारी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें