फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला गीतापुरम में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या कर शव पंखे पर लटकाने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से पति, सास, ससुर फरार हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गीतापुरम निवासी प्रदीप सिंह की शादी पुरवा कमल सिंह की निवासी कामनी उर्फ अंशु सिंह (20) से 16 फरवरी को हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय नाश्ता करने के बाद अंशु अपने दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गई। काफी देर बाहर न निकलने पर परिजनों ने बुलाया। कोई आवाज न आने पर जाकर देखा तो उसका शव फांसी पर झूल रहा था।
घटना की जानकारी पर सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र, कस्बा इंचार्ज सुरजीत पाल मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।
विज्ञापन

सीओ बिधूना ने बताया कि मृतका की मां कुंती देवी ने पुत्री की हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताई है। बताया कि मृतका का पति राजन, सास, ससुर मौके से फरार हैं। घर में सिर्फ उनकी दादी शकुंतला देवी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें