फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाजारों में भीड़ न देखने को मिले और हर दुकान खुले। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने खाका तैयार कर लिया है। हालांकि इस खाका को तैयार करने में प्रशासनिक अधिकारियों को गुरुवार की देर शाम तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि हर दुकान को खोला जाएगा, लेकिन क्रमवार तरीके से खुलेंगी। हालांकि अभी जिलाधिकारी ने सारिणी सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी दुकानों को खुलवाने की रणनीति बनाई गई है। बताया कि कपड़ा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेलर मास्टर, बर्तन व चश्मे की दुकानें सप्ताह में तीन दिन खुलेगी। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई। बताया कि औरैया जिला ऑरेंजजोन की श्रेणी में है, इसलिए शासन के निर्देश पर अब सप्ताह में दिन निर्धारित करते हुए कपड़ा बाजार, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, चश्मे की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों के खुलाने से सभी दुकानदारों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि लाकडाउन के दौरान पहले किराने और फिर उसके बाद अन्य अति महत्वपूर्ण जरुरत के सामान की दुकानें खुलने का आदेश हुआ। लाकडाउन के दौरान लगातार 40 दिनों तक दुकानें बंद होने से कई दुकानदारों के सामने परिवार के भरण-पोषण को लेकर अर्थिक संकट भी आने लगा था। ऐसे में उनमें प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनपने लगा था। लाकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन से दुकाने खुलने के फरमान के बाद भीड़ देखने को मिली। जिसके चलते भीड़ को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें