फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ी पुलिस की सख्ती

विज्ञापन
फोटो05एयूआरपी 10- शहर की सड़कों पर रुट मार्च करते सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कस्बा खानपुर में चार जमातियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले भर में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। हालांकि इस बीच निर्धारित समय सुबह सात से दस बजे तक दुकानें खुलीं रहीं। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। सोमवार को सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने फोर्स के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा। इसके बाद सीओ ने खानपुर कस्बे में भी रूट मार्च कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में पुलिस ने गश्त तेज कर दी। सीओ सिटी ने फोर्स के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
वहीं, निर्धारित समय सुबह सात से दस बजे तक बाजारों में दुकानें खुलीं, इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं, सदर कोतवाली समेत पुलिस अधिकारियों के आवासों को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सैनिटाइज करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें