फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में रविवार की रात गृह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास निवासी हितेंद्र (35) पुत्र राजेंद्र बाल्मीकि दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में वह अपने घर वापस औरैया आया हुआ था।
इस मामले में निझाई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने बताया कि उसका दो दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिस पर उसकी पत्नी अपने मायके मोहल्ला सत्तेश्वर चली गई थी। इस पर वह रविवार को सुबह उसको लिवाने अपनी ससुराल मोहल्ला सत्तेश्वर औरैया गया हुआ था।
विज्ञापन

लेकिन पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया इसी बात से खफा होकर युवक ने रविवार की रात घर में कमरे में छत पर पंखे की राड से फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसको उतारा और प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें