औरैया। शहर में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से पहले दुकानों को खुला देख पुलिस ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि तय समय पर ही दुकानें खोलें। इस दौरान बाजार में जगह-जगह ठेलों पर सब्जी खरीद रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाते हुए निर्देशों का पालन करने की अपील की।
सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे शहर में फूलमती मंदिर, गोशाला रोड, होमगंज बाजार में दुकानें खुलने की जानकारी मिलने पर निझाई चौकी इंचार्ज एसआई प्रदीप अवस्थी ने फोर्स के साथ पहुंचकर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने सभी से नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय 10 बजे से चार बजे तक जरूरी सामानों की दुकानों को खोले जाने की अपील की। इस मौके पर पुलिस ने सब्जी मंडी पहुंचकर दुकानों पर सब्जी खरीद रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की।