फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की कोरोना के खिलाफ शुरू की गई मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मुहिम शुरू की है। राहगीरों के हाथ धोने के लिए साबुन और हैंडवॉस के साथ टैंकर को शहर भर में घुमाया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों व नाले एवं नालियों में सैनिटाइजर डलवाकर लोगों को खतरनाक मच्छरों व कीटाणुओं से बचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की तरफ से शहर भर में पानी भरे टैंकरों व टैंकर के साथ उपलब्ध हैंडवॉस व साबुन से राहगीरों के हाथ धुलवाकर कीटाणु रहित कराने में योगदान किया जा रहा है। ताकि लोगों को कोरोना वायरस बचाव कराया जा सके।
इसके अलावा पालिका प्रशासन शहर भर के नाले-नालियों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर का भी छिड़काव करा रहा है। उधर, पालिका प्रशासन की ओर से शुरू की गई यह मुहिम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें